दो गणितज्ञ, अमन और रमन बात कर रहे हैं। रमन कहता है कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनका जन्मदिन एक ही है (जरूरी नहीं कि एक ही वर्ष में पैदा हुये हों)। अमन उनकी उम्र पूछता है। रमन जबाव में कहता है कि मेरे बच्चों की आयु का गुणनफल 72 है, अमन बताता है कि यह आयु निर्धारण के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है। रमन एक और सुराग देता है। वह अमन को अपने बच्चों की आयु का योग बताता है। लेकिन अमन फिर कहता है कि यह पर्याप्त जानकारी नहीं है। अंत में, रमन बताता है कि उसके छोटे बच्चे का नाम गिरीश है। अंत में, अमन, रमन के बच्चों की सही आयु निर्धारित कर लेता है।सबसे छोटे बच्चे की आयु क्या है?
Reveal answer
Fill a bubble to check yourself